पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, 48 घंटे में 18 घंटे गुल रही बिजली

क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, 48 घंटे में 18 घंटे गुल रही बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी-चांपा | क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी के दौरान बिजली बंद रखने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सारागांव सब स्टेशन से ग्राम देवरी, अमरूवा, सोनियापाठ, कमरीद, कोसमंदा, चोरिया समेत दर्जन भर गांवों में दिन में कई-कई बार अघाैषित रूप से बिजली बंद रखी जा रही है। सोमवार 14 मई को शाम 5 बजे से रात 12 बजे एवं 15 मई को सुबह 5.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रखी गई थी । विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं लेकिन बिजली व्यवस्था नहीं सुधरती। बताया जा रहा है कि 33 केवी में ब्रेक डाउन होने से बिजली कटौती चांपा बिजली आफिस से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...