20 साल में आंगनबाड़ियों के लिए नहीं बना भवन
जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीबंजर में 2 आंगनबाड़ी एवं ग्राम पंचायत लछनपुर में 2 आंगनबाड़ी 15 से 20 वर्षों से संचालित हो रही है , लेकिन अब तक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए खुद का भवन नहीं बन पाया है। गांव के किसी घर के बरामदे में सरकारी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं।
भवन नहीं होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बच्चों की देख-रेख , भोजन बनाने और पानी की व्यवस्था करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है । ग्राम दर्रीबंजर की सरपंच श्रीमती सविता पुष्पराज बरेठ ने बताया कि एक आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर हो गया था जिसकी मरम्मत कराई गई है। दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के लिए विभाग में कई बार आवेदन दिए हैं लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। ग्राम लछनपुर की सरपंच श्रीमती सोनिया सतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि एक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन बन रहा है लेकिन निर्माण अधूरा था। एक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जनपद पंचायत बम्हनीडीह में अधिकारियों को भवन में आवेदन आवेदन दिए है, लेकिन मंजूरी नहीं मिली है।