पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिर्फ प्रशासन के भरोसे न रहें, आप भी करें मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामबांधा तालाब गहरीकरण की मुहिम रंग ला रही है। जो तालाब के बारे में सोच रहे हैं वे अपने सामाजिक सरोकार की दिशा में आगे आकर हाथ बढ़ा कर गहरीकरण में सहयोग कर रहे हैं। रविवार को नगर के विजय सलूजा ने एक पोकलेन मशीन व गाड़ियां उतारकर मिट्टी निकालने में सहयोग किया । उनकी मशीन से मिट्टी निकाली जा रही है ।

ऐसे ही धीरे-धीरे लोग जागरूक होंगे तो गहरीकरण के लिए प्रशासन का मुंह ताकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन के भरोसे ही गहरीकरण पर रहना गलत है। प्रशासन अपनी ओर से पहल कर ही रही है। लोगोंे का भी जितना सहयोग मिल रहा है वह भी बहुत है। कुछ लोग तो भले ही संसाधन के भाव में मिट्टी नहीं निकाल रहे है पर लोगों को जागरूक कर रहे है ताकि बारिश आने के पहले ही तालाब का गहरीकरण हो जाए । नगर में जिनके पास ट्रेक्टर है वे अपने वाहन लगाकर मिट्टी ले जा रहे हैं। नगर के उद्योगपति व ठेकेदारों को भी सामने आकर गहरीकरण में सहयोग करना चाहिए तब आसानी से तालाब का गहरीकरण हो जाएगा।

बचाना है रामबांधा तालाब

देखने लोगों की उमड़ी भीड़

तालाब के गहरीकरण और सौन्दर्यीकरण के काम को देखने बड़ी संख्या में शहरवासी जाते हैं क्योंकि लोगों को इस बात की चिंता लगी हुई है कि तालाब का गहरीकरण कितना हो पाया। गहरीकरण देखकर लोगों में खुशी भी दिख रही है।

नगर के विजय सलूजा ने मिट्‌टी निकालने लगाई अपनी पोकलेन

लोग आएंगे सामने तो जरूरत नहीं पड़ेगी प्रशासन की

रामाबांधा तालाब के गहरीकरण में लोग कर रहे सहयोग।

खबरें और भी हैं...