चांपा | नगर के काली मंदिर में 2 जून से 11 जून तक नवधा रामायण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को काली मंदिर में मुख्य यजमान मनोज मित्तल ने खंभा पूजा किया। ज्ञात हो कि नगर के काली मंदिर में पिछले 32 वर्षों से नवधा रामायण का आयोजन होता आ रहा है। यहां 24 घंटे कीर्तन मंडलियों द्वारा रामायण का पाठ किया जाता है। आचार्य रविशंकर द्विवेदी ने द्वारा खंभा पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।