पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 जेसीबी, 50 गाड़ियों से मिट्‌टी निकालेंगे कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामबांधा तालाब के गहरीकरण को लेकर चलाए जा रहे मुहिम को लोगों का समर्थन मिल रहा है । नगरपालिका अध्यक्ष की पहल पर बुधवार 23 मई को क्रशर वाले भी अपनी मशीन और गाड़िया उतारेंगे और श्रमदान कर खुद तालाब से मिट्‌टी निकालेंगे में सहयोग करेंगे।

विशालकाय रामबांधा तालाब का गहरीकरण जनसहयोग से ही संभव है। अभी तालाब की खुदाई देखकर लोग काफी खुश है। 40 प्रतिशत मिट्टी निकाली जा चुकी है। गहरीकरण के लिए कोई फंड नहीं है जब तालाब को सुखाया गया तब गहरीकरण की आवश्यकता महसूस हुई। गहरीकरण को लेकर भास्कर ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था जिसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने गहरीकरण के लिए पहल की ओर जनसहयोग से इसे कराने का फैसला लिया। लोगों ने भी वाहन तालाब में उतारकर मिट्टी ले जाना शुरू किया और यह अभियान आगे बढ़ा। बुधवार को लोग काफी लोग जुड़ेंगे और अपना श्रमदान करेंगे। तालाब के गहरीकरण का काम तेज हो गया है ।

बुधवार को 25 जेसीबी और 50 गाड़ियों के अलावा ट्रेक्टर व लोगों के निजी वाहन से बड़ी मात्रा में मिट्‌टी निकालकर गहरीकरण कार्य को और गति दी जाएगी।

बचाना है रामबांधा तालाब

श्रमदान कर सहयोग करंे, मिट्टी ले जाएं

अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि बुधवार को आयोजित श्रमदान में शामिल होकर सहयोग करें। जिनको भी मिट्टी चाहिए वे अपने वाहन लाकर निःशुल्क मिट्टी ले जा सकते हैं । गहरीकरण का काम जनसहयोग से ही संभव होगा।

खबरें और भी हैं...