मोदी चौक से थाना चौक तक 20 लाख से होगा सड़का का निर्माण
चांपा | नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8, 9 और 10 में मोदी चौक से थाना चौक तक 20 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, घनश्याम देवांगन, कृष्णा देवांगन, शर्मिष्ठा कंसारी, गीता सोनी, अनिल गुप्ता सहित नगर पालिका के अधिकारी आदि उपस्थित थे।