पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • रोक के बाद भी नो एंट्री क्षेत्र से गुजर रहे भारी वाहन

रोक के बाद भी नो एंट्री क्षेत्र से गुजर रहे भारी वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिर्रा फाटक के पास आवागमन बंद कर शहर के गौरवपथ चौक, कुरदा होते हुए रुट डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय भी निर्धारित किया गया है लेकिन नो एंट्री में भी धड़ल्ले से वाहन गुजर रहे हैं।

यातायात के जवान मौजूद नहीं रहने से भारी वाहन यहीं से होकर गुजर रहे हैं इससे लोगों को परेशानी हो रही है। मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह घर से निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है क्योंकि गौरवपथ एवं गार्डन में घूमने आते है। सुबह गौरव पथ में काफी भीड़ रहती है। नो एंट्री का सुबह 5 बजे तक रहता है। इसके बाद गाड़ियों का प्रवेश 11 बजे शुरू होता है, लेकिन सुबह 8 बजे तक गाड़ियों का आना-जाना थम नहीं रहा है जिसके चलते लोगो को मॉर्निंग बंद करना पड़ जा रहा है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि विरोध के बाद भी प्रशासन ने गौरव पथ मार्ग से भारी वाहन गुजर रहे हैं।



जब नो एंट्री के लिए समय तय किया गया है तो उसका पालन क्यों नहीं किया जा रहा।

याातयात के जवान ड़्यूटी में तैनात नहीं रहने से नो एंट्री के समय भी घुस रहे भारी वाहन।

प्रशासन की तैयारी ही नहीं थी

रुट डायवर्ट को लेकर पिछले 2 माह से माथापच्ची की गई लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। आधी-अधूरी के बीच रुट डायवर्ट कर दिया गया। रुट डायवर्ट मार्ग में खतरनाक मोड़ है, सड़कें संकरी है। लोगों ने इससे प्रशासन को अवगत भी कराया था फिर भी बिना चौक के चौड़ीकरण कराए ही मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। अब जब भारी वाहनों के गुजरने में परशुराम चौक, महाविद्यालय चौक, छुइहा तालाब मोड़, कुरदा चौक में दिक्कत हो रही है तब व्यवस्थित किया जा रहा है। सोमवार को परशुराम चौक के पास डिवाइडर के पास लगे खम्बो को हटा कर चौड़ा किया गया।

खबरें और भी हैं...