पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामबांधा काे गहरा करने नगर पालिका के पास बजट नहीं, आपको मिट्‌टी चाहिए तो खोद लीजिए तालाब

रामबांधा काे गहरा करने नगर पालिका के पास बजट नहीं, आपको मिट्‌टी चाहिए तो खोद लीजिए तालाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामबांधा तालाब की सफाई व गहरीकरण के लिए आखिरकार नगरपालिका के अधिकारियों ने सुध ली है। रामबांधा तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए डीएमएफ से पौने 9 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी लेकिन तालाब गहरीकरण का काम इसमें शामिल नहीं था। इसकी जानकारी जब शहर में हुई तो लोगों में काफी आक्रोश था। इसको लेकर पौने 9 करोड़ रुपए से रामबांधा तालाब का केवल सौंदर्यीकरण होगा । सफाई व गहरीकरण के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं शीर्षक के साथ दैनिक भास्कर ने अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शेष पेज 12









इसके बाद नगर सरकार हरकत में आई। अब जनसहयोग से यह काम पूरा होगा। सोमवार को नगरपालिका में परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया कि जिनको भी मिट्टी की जरूरत है वह पालिका में आवेदन देकर शर्तों के अनुसार तालाब से मिट्टी निकाल सकेंगे। इससे तालाब का गहरीकरण भी सहयोग से हो जाएगा। बैठक में लोगों को मिट्टी निकालने के लिए परिषद से मंजूरी मिली। ऐतिहासिक रामबांधा तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए पौने 9 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है लेकिन तालाब की सफाई व गहरीकरण सौंदर्यीकरण की योजना शामिल नहीं थी।

रामबांधा तालाब जिसके गहरीकरण में लोग करेंगे सहयोग।

रामबांधा तालाब की सफाई व गहरीकरण जनसहयोग से कराने सहमति बनी है। परिषद से स्वीकृति मिल गई है। अब इसे शीघ्र मूर्तरूप दिया जाएगा। पूरा काम नगरपालिका की शर्तों के अनुसार होगा। \\\'\\\' ज्योत्स्ना टोप्पो, सीएमओ चांपा

गहरीकरण नहीं होना था फिर भी तालाब को सूखा दिया गया

भास्कर में प्रकाशित खबर।

शुरूआत में शहरवासियों को लगा कि सौंदर्यीकरण के साथ गहरीकरण भी होगा। लेकिन जब यह बात पता चली तो लोगों में आक्रोश आ गया कि गहरीकरण नहीं होना था तो फिर तालाब का पानी सुखाया क्यों गया। अब जनसहयोग से तालाब का गहरीकरण भी हो जाएगा। लोगों द्वारा तालाब से मिट्टी निकालने की मांग भी पालिका के समक्ष रखी जा रही थी जिसको लेकर परिषद में यह निर्णय पारित किया गया।

खबरें और भी हैं...