पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • सरकारी स्कूल के टॉपर छात्रों का श्रीगणेश समिति ने किया सम्मान

सरकारी स्कूल के टॉपर छात्रों का श्रीगणेश समिति ने किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को बेहतर अंक लाने पर गांव के श्रीगणेश समिति द्वारा सम्मान किया गया। गौरव ग्राम अफरीद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने द्वारा बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।

श्री गणेश समिति के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाते हुए गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया। बारहवीं में छात्र आकाश सिंह, आयुष राठौर, जयंत कुम्हार, अंशिका राठौर, अंशु राठौर, निकिता भैना, प्रतीक गुप्ता, सिमरन राठौर, नम्रता राठौर, ज्योति राठौर, स्वाति राठौर शामिल हैं। इसी तरह कक्षा दसवीं में कमलेश केंवट, दुष्यंत कुम्हार, पवन राठौर ने उच्च अंक हासिल किया। इस मौके पर श्रीगणेश समिति विवेक उर्फ विक्की राठौर, दुष्यंत कर्मशील, सुमन सोनी, गोपाल राठौर, जुगरू बरेठ, गोलू राठौर, एवं पंकज पांडेय शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...