वार्डों में पहुंचे विधायक तो लोगों ने गिनाई समस्याएं
जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक मोतीलाल देवांगन रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक 21 अमरैया पारा तथा वार्ड क्रमांक18 चौकी फाटक के नागरिकों से मिले। विधायक जब पहुंचे तो लोगों ने उन्हें वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया।
वार्ड क्र. 18 के रहने वालों ने बताया कि अमरैया पारा की महंत गली से रेलवे लाइन तक पाइप बिछाने के बाद भी पानी नहीं आने, घोघरा नाला की पानी टंकी में पूरा जलभराव नहीं होने से नल में पानी कम आने, सभी चार हैण्डपंप के खराब होने के कारण इनका सुधार कराने, टैंकर से पानी सप्लाई करने की मांग की साथ ही वार्ड की सफाई कराने, नालियों के खराब ढक्कन बदलने, महावीर देवांगन के घर से मेन लाईन तक नाली निर्माण कराने की मांग की। वार्ड क्रमांक 21 के निवासियों ने मिशन फाटक के पास मकुन्दा घर के सामने पुराने बिजली खंभा को बदलने का आग्रह किया। इस वार्ड में भी विधायक को उसी प्रकार की समस्याएं बताई गई जो वार्ड 18 की है। यहां के लोगों ने कोटवारी जमीन का सीमांकन कराकर आवास दिलाने विधायक मद से सामाजिक भवन के लिए पैसा की मांग की। श्री देवांगन के साथ तिरथ देवांगन, राजू देवांगन, मिलन देवांगन, हरप्रसाद देवांगन, मोहन देवांगन, रोहित देवांगन, सम्पत देवांगन, भरत देवांगन, सुकलाल देवंागन, बुटी देवांगन, तरुण देवांगन आदि मौजूद थे।
वार्ड में लोगों से समस्याएं जानते विधायक मोतीलाल देवांगन।