प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
कोयता गांव में बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समुदाय के लोगों ने सखुवा और महुआ के फूलों की पूजा की। समुदाय के लोगों ने ढोल बाजा के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर पर्व का आनंद उठाया। इस अवसर पर गांव में बाहा मिलन समारोह का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि आदिवासी हो समाज के क्योंझर जिला महासचिव गौर चंद्र मुंडा ने शिरकत की। श्री मुंडा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महापर्व आदिवासी समाज का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है। यह प्राकृतिक पूजन है। प्राकृतिक पूजन से गांव में सुख-समृद्धि आती है। गांव को प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा के लिए बाहा पर्व आवश्यक है। इस अवसर पर राजन सौय, दर्शन चातर, विक्रम चातर, लक्ष्मीधर चातर, मंगल चातर आदि उपस्थित थे।