ट्रक-कार में टक्कर तीन लोग घायल
चंपुआ| चंपुआ-जोड़ा मुख्य सड़क एनएच 215 पर बिलायपदा स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के समीप एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक सहित कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात 11:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार बड़बिल निवासी हीरो शॉ रूम व्हील मोटर के ओनर रेहान बालखी अपने सहकर्मी विजय कुमार के साथ भुवनेश्वर से बड़बिल लौट रहे थे। ओवरटेक करने के क्रम मे विपरित दिशा से आ रही ट्रक से कार टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। तीनो को पैर मे चोट लगी है। रेहान बालखी के सिर और सीने में भी चोट लगी है। सभी को तुरंत जोड़ा के टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।