जैंतगढ़: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
जैंतगढ़| चंपुआ थाना अंतर्गत गोधुलि-रामतीर्थ सड़क मार्ग होते हुए मोटरसाईकल पर अवैध देशी शराब लेकर आ रहे युवक को चंपुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपुआ पुलिस को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि विगत दिनों से गोधुलि -रामतीर्थ सड़क होते हुए अवैध देशी शराब आर-पार कई दिनों से होता आ रहा है।