मृगसिंघा जंगल में 20-25 हाथियों का डेरा, मचा रहे उत्पात
चंपुआ| लगभग एक पखवाड़े तक हाथियों से राहत मिलने के बाद उडीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात दोबारा शुरू हो गया है। झारखंड की ओर खदेड़े गए हाथी फिर से बैतरनी नदी पार होकर मृगसिंघा के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। 20-25 हाथियों का झुंड फिर से रजिया, दुड़िता, चमकपुर, पातला, फोगू, घाघर बेड़ा, हुंडला, बांको, महेश्वरपुर व कंचनपुर आदि क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। हाथी दिनभर जंगल में रहते हैं। रात को निकल कर जंगल से लगे गांव में तांडव मचा रहे हैं। बीती रात चंपुआ फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। चंद्रकांति गिरी के घर को तोड़कर अनाज खा गए।