चंपुआ: आसिफा के दोषियों को फांसी देने की मांग
चंपुआ| जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 वर्षीय नाबालिग आसिफा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों को सजा दिलाने व आसिफा के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। चंपुआ मे मंगलवार को आसिफा के लिए इंसाफ की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। शाम 6:15 बजे सामूहिक रूप से विधिवत कैंडल जला कर चंपुआ गांधी चौक से लेकर बस स्टैण्ड तक मार्च किया गया। लोगों ने हाथों मे बैनर पकड़ रखा था और कपड़ो मे पोस्टर सटा था जिसमे लिखा था जस्टिस फोर आसिफा। सबों की एक ही मांग थी आसिफा को न्याय मिले। दोसियों को फांसी की सजा मिले। कैंडल मार्च के दौरान स्कूली बच्चों सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित थे।