पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में धुत होकर धमकी देने का लगाया आरोप

पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में धुत होकर धमकी देने का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहां एक बोतल शराब के साथ आम लोगों को गिरफ्तार किया जाता है। वहीं उनकी पुलिस वर्दी में खुद ही शराब के नशे मे धुत हो कर शहर में आम लोगों को धमकाती चल रही है। यह स्थानीय दुकानदारों का कहना है। उन्होंने कहा कि एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा बैंक कर्मी के साथ पिटाई की घटना को एक माह ही बीते हैं कि फिर चंपुआ पुलिस द्वारा गुंडागर्दी का एक और मामला सामने अाया। चंपुआ शहर में सोमवार रात साढ़े दस बजे एक पुलिस कर्मी वर्दी से लैस सरकारी पुलिस वाहन पर सवार नशे मे धुत हो कर बेवजह दुकानदारों से उलझ पड़ा। वह लोगों से जबरदस्ती दुकान बंद करने को कह रहा था। लोगों ने उसे शराब के नशे मे देखा तो वीडियो बनाने लगे। इससे नाराज होकर वह धमकी देने लगा। दुकानदारों ने चंपुआ थाना प्रभारी के कार्य शैली पर फिर से सवाल उठाते हुए कहा कि थाना प्रभारी पहले अपने महकमे को सुधारें फिर जनता पर ध्यान दें। दुकानदारों और ग्रामीणों ने नशे मे धुत होकर सरकारी कार्य का निर्वाहन करने के आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करते हुए शीघ्र निलंबित करने की मांग की है। मौके पर उपस्थित दुकानदार आशीष कुमार ने कहा कि रात साढ़े दस बजे हमलोग दुकान बंद कर रहे थे। मंगलवार को वट सावित्रि की पूजा होने के कारण सोमवार देर रात तक ग्राहक थे। रात में ही दुकान की साफ सफाई में थोड़ी देर हो गई। पुलिसकर्मी शराब के नशे मे धुत हो कर दुकान बंद करने के लिए दबाव डालने लगा।

दुकानदारों को दुकान बंद करने की धमकी देते पुलिस कांस्टेबल।

खबरें और भी हैं...