पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पाताहातु पुटगांव सड़क अधूरी, सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ा

पाताहातु-पुटगांव सड़क अधूरी, सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चंपुआ/जैंतगढ़

आजादी के बाद पहली बार बन रही बारला के पाताहातू से पुटगांव तक 6.30 किलोमीटर पक्की की सड़क विवादों में फंस गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत इसका कार्य चल रहा है, सड़क में 20 पुलिया हैं। बीटी और कंक्रीट सड़क निर्माण करना है। सड़क नहीं होने के कारण आज भी पुटगांव तक लोग पंगडंडियों से जाते हैं। बरसात के दिनों में पूरा गांव टापू में बदल जाता है। काफी संघर्ष के के बाद स्थानीय विधायक गीता कोड़ा के प्रयास से मुख्य सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। अवधि पूर्ण होने में मात्र 2 माह रह गए हैं। अभी मुश्किल से 25 प्रतिशत काम भी नहीं हुआ है। मात्र सड़क पर कम मात्रा में मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है। पुल का काम शुरू भी नहीं हुआ है। ग्रामीण मुंडा कृपासिंधु प्रधान ने कहा सड़क पर कुछ रैयतों ने अपनी जमीन होने का दावा किया है। इससे कुछ हिस्से में काम बंद है। बाकी हिस्से में भी काम सुस्त है। मुंडा जमादार लागुरी ने कहा एजेंसी द्वारा नाला के पास पुल बनाने के लिए सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। आवागमन ठप है। काम जल्द पूर्ण करे। सड़क निर्माण कार्य सफेद हाथी साबित हो रहा है। समाजसेवी मधु महतो ने कहा सड़क में नीचे का काम हो रहा है ना वाटर क्यूरिंग ना रोलर। सड़क जगह-जगह से टूट रही है।

खबरें और भी हैं...