पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • हाथियों का झुंड एक बार फिर घुसा , दर्जनभर गांवों में दहशत

हाथियों का झुंड एक बार फिर घुसा , दर्जनभर गांवों में दहशत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाथियों के झुंड का आतंक पिछले 4 माह से जारी है। लगभग एक माह तक गायब रहने के बाद यह झुंड फिर से क्षेत्र में घुस आए हैं। गरमा धान की सुगंधित महक एक बार फिर उन्हें क्षेत्र में खींच लाई है। बीती रात चंपुआ फारेस्ट रेंज अंतर्गत शंकरपुर गांव में हाथियों ने 5 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल खा गए। रौंद दिया। हाथी गरमा धान के साथ साग-सब्जियों को भी चट कर जा रहे हैं। दिनभर क्षेत्र के जंगलों में रहते हैं। शाम होते ही जंगल से लगे गांव में निकलकर तबाही मचा रहे हैं। हाथियों का यह झुंड जगह बदल कर बसेरा करता है। रजिया, दुड़िता, पातला, फोगु, रामला, कंचनपुर, मंगलपुर व शंकरपुर इनका ठिकाना है। दिनभर जंगल में पड़े रहते हैं। शाम होते ही जंगल से निकलकर गांव में विचरण करते हैं। इससे दर्जनभर गांव में दहशत का माहौल है। शाम होते ही सड़कें सुनसान हो जाती है। रात में युवा पहरेदारी कर अपने गांव से हाथियों को भगाते हैं। हर गांव के चौक में रात को मशाल जला कर तैयार रखा जाता है। हाथियों को लेकर पांचपोखरिया, शंकरपुर, मंगलपुर, जगन्नाथपुर, रामला, रजिया, दुड़िता, पातला, महेश्वरपुर, कंचनपुर, फोगु, रीघा, घाघरबेड़ा, जामदलक, चमकपुर एंव चिमला आदि गांव में दहशत है। गांव में रहकर हाथी उत्पात मचा रहे हैं। समाजसेवी नीलांबर नायक ने कहा वन विभाग हाथियों को खदेड़ने में नाकाम रहे।

खबरें और भी हैं...