20 को सीएनटी-एसपीटी पर प्रशिक्षण शिविर लगेगा
क्षेत्र के मानकी, मुंडा, डाकुवा और रैयत अपने अधिकार से अनजान हैं। जानकारी के अभाव में शोषण के शिकार हैं। हमें संविधान ने बहुत सारे अधिकार दिए हैं। सीएनटी- एसपीटी एक्ट हम रैयतों का सुरक्षा कवच है। इसके बारे में सभी रैयतों को जानना जरूरी है। इसी उद्देश्य से मामु संघ के सौजन्य से आगामी 20 मई को गुमहुरिया मध्य विद्यालय के मैदान में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।