पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • चंपुवा: कांस्टेबल की पिटाई से घायल युवक का इलाज कराएगी पुलिस

चंपुवा: कांस्टेबल की पिटाई से घायल युवक का इलाज कराएगी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंपुआ थाना प्रभारी सुमित कुमार सोरेन की कार्यशैली को लेकर चंपुआ के लोगों में रोष है। कांस्टेबल द्वारा चंपुआ निवासी जहीर खान को डंडे से पिटाई कर घायल करने के मामले में थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शमशेर आलम के नेतृत्व में चंपुआ एएसपी प्रकाश जेना टोप्पो से मिला। लगातार दो घंटे वार्ता हुई, जिसमें चंपुआ के थाना प्रभारी सुमित कुमार सोरेन की खराब कार्यशैली की शिकायत की गई। लोगों ने कहा कि सुमित सोरेन बात-बात पर एनकाउंटर करने की धमकी देते हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शमशेर आलम ने कहा कि थाना प्रभारी की खराब कार्यशैली से यहां की जनता त्रस्त है। उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। एएसपी प्रकाश जेना टोप्पो ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि कांस्टेबल द्वारा घायल जहीर खान के इलाज का खर्च प्रशासन उठाएगा।

खबरें और भी हैं...