पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पंचायतों में ई टेंडर प्रक्रिया का विरोध चिड़ावा क्षेत्र के सरपंचों ने दिया ज्ञापन

पंचायतों में ई-टेंडर प्रक्रिया का विरोध चिड़ावा क्षेत्र के सरपंचों ने दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | क्षेत्र के सरपंचों ने पंचायतों में ई-टेंडर प्रक्रिया और जेटीए हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री और पंचायतीराज मंत्री को ज्ञापन भेजा। सरपंच फोरम के अध्यक्ष शीशराम डांगी की अगुवाई में बीडीओ मानसिंह डांगी को ये ज्ञापन दिया गया। सरपंचों ने ई-टेंडरिंग और जेटीए हटाने व उनके अधिकारों में कमी करने से पंचायतों के कार्यों की गति रुकने के आरोप लगाए। मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में सरपंच सुभाष झाझड़िया भामरवासी, सुनील कुमार अरड़ावता, नरेंद्र चौधरी नारी, नीतिराजसिंह श्योपुरा, प्रदीप झाझड़िया केहरपुरा, गुरुदयाल चनाना, नागरमल रावत बुडानिया शामिल थे।

खबरें और भी हैं...