गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने नर्रा में अनाज वितरण करवाया। खाद्य सामग्री नर्रा पंचायत में कथित बच्चा चोर के आरोप में कोर्ट से सजा पाए लोगों के परिजनों के बीच नावाडीह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह भाजपा नेता गौरीशंकर महतो, चंद्रपुरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, किसुन महतो ने संयुक्त रूप बांटा। ज्ञात हो चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा पंचायत में पिछले साल चार अप्रैल को शमसुद्दीन अंसारी नामक एक युवक की हत्या भीड़ ने बच्चा चोर के आरोप में कर दी थी। उक्त मामले में तेनुघाट न्यायालय द्वारा आरोपियों को 10 लोगों को आजीवन कारावास एवं 19 लोगों को सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनलोगों के परिजनों के बीच आर्थिक संकट आ गई है। इससे देखते हुए गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने दो अप्रैल को नर्रा पंचायत के हरि मंदिर परिसर में ग्रामीणों संग पीड़ित परिजनों के साथ एक बैठक कर समस्या से अवगत होने के पश्चात पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिए थे कि जब तक कोर्ट द्वारा न्याय नहीं मिलता है तब तक पीड़ित परिवार के परिजनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। यहां गौरीशंकर महतो ने कहा कि मामले में फंसे पीड़ित परिजनों के परिवारों को हर संभव सहयोग किया जाएगा। हाई कोर्ट में जो खर्च होगी, उसमें सहयोग किया जाएगा।
खाद्य सामग्री वितरण करते भाजपा नेता।