डीवीसी के निगमित सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक डीवीसी अतिथि गृह सभाकक्ष में हुई। अध्यक्षता सीएसआर के वरीय प्रबंधक आरपीके सिन्हा ने किया। बैठक में सीएसआर के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में सामाजिक विकास के लिए 89 लाख एवं आधारभूत संरचना के लिए 60 लाख रूपए खर्च करने को राशि आवंटित की गई है।
चापानल के लिए झारखंड सरकार 50 हजार रूपए दे रही है। सीएसआर से 80 हजार रूपए खर्च किया जा रहा है। विधायक जगरनाथ महतो ने डीजीएम आरआर पांडेय से कहा कि दुकानदारों को बिजली दे रहे हैं। डीवीसी आवासीय कॉलोनी में रहने वाले को भी बिजली दिया जाए। वरना कॉलोनी वासी घेराव करने को बाध्य होंगे। वहीं जिप सदस्य नीतू सिंह ने कहा कि राजाबेड़ा में हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था की जाए। प्रमुख अनिता गुप्ता ने कहा कि डीवीसी आवासीय कॉलोनी में रहने वालों को अविलंब बिजली मुहैया कराया जाए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि संजीव झा, बीडीओ मनोज कुमार, उपमहाप्रबंधक आरआर पांडेय, सीएसआर के वरीय प्रबंधक आरपीके सिन्हा, प्रमुख अनिता गुप्ता, जिप सदस्य नीतू सिंह, नवीन महतो, रीता देवी आदि मौजूद थे।
इन योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया
बैठक में उपस्थित विधायक और अन्य।
डीवीसी के निगमित सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक में घटियारी कालिंदी बस्ती एवं तेलो दांदुडीह में बांस से निर्मित वस्तुओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने, मंगलडाही, गोसांईडीह व गट्टीगढ़ा में डीजल पंप को सोलर में परिवर्तन करने, नर्रा रात्रि पाठशाला को बंद कर सिलाई सेंटर खोलने, तारानारी में सिलाई सेंटर खोलने, तेलो उपस्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट करने, तेलो, तारानारी, व पपलो में सिंचाई की व्यवस्था करने, पपलो, घटियारी व अलारगो में कुआं को सोलर सिस्टम में बदलने तथा अधूरे कार्य को पूर्ण करने सहित कई योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया।