पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास के निर्माण के लिए शिलान्यास

पीएम आवास के निर्माण के लिए शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी पंचायत कई टोलो में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खेमलाल महतो, सीता देवी, शनिचरिया देवी, गूंजरी देवी के बनने वाले आवास का शिलान्यास मुखिया मोहन महतो व पंचायत स्वयंसेवक श्रीकांत वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुखिया मोहन महतो ने कहा कि तारानारी पंचायत में कोई भी गरीब आवास से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की आवास योजना से लोगों के पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। साथ ही पंचायत का विकास भी तेजी से हो रहा है। छूटे हुए गरीबों को भी बहुत जल्द आवास मुहैया कराया जाएगा। मौके पर कामदेव कर्मकार, सोनाराम महतो, महेंद्र महतो, सुकर महतो, गोपाल महतो आदि थे।

आवास का शिलान्यास करते मुखिया मोहन महतो

खबरें और भी हैं...