पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुग्दा में बाइक से गिरकर महिला की मौत

दुग्दा में बाइक से गिरकर महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुग्दा | हीरक सड़क मार्ग के पटना गैरेज व टी मोड़ के बीच सड़क दुर्घटना में दुग्दा निवासी सहारा इंडिया की को-ऑर्डिनेटर वैजयंती देवी की मौत हो गई। बताया गया कि वैजयंती अपने सीनियर कर्मी शिवपूजन गहलौत के साथ बाइक से सहारा इंडिया से संबंधित कार्य के लिए झरना बस्ती गई थी। गौठटांड़ के समीप सड़क पर अचानक कुत्ते के आ जाने से बाइक असंतुलित हो गई। बाइक से वैजयंती देवी गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...