माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर शोक जताया गया
दुग्दा | माकपा चंद्रपुरा अंचल कमेटी की बैठक सीटू कार्यालय दुग्दा में सत्यनारायण महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर शोक जताया गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
माकपा के अंचल सचिव दौलत महतो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से जिम्मेवार है। माकपा चंद्रपुरा अंचल कमेटी इस घटना की निंदा करते हुए कहा यह लोकतंत्र की हत्या है। कार्यकर्ताओं ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।
मौके पर जिला सदस्य खेमलाल महतो, लखन दास, महावीर ठाकुर, चुरामन महतो, अनिल बाउरी, सगीर अहमद, खेमलाल महतो आदि मौजूद थे।