पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुआं में ईंट पत्थर डाला और शौचालय का कार्य रोका

कुआं में ईंट-पत्थर डाला और शौचालय का कार्य रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाले गए ईंट-पत्थर को देखते प्रमुख।

भास्कर न्यूज | चंद्रपुरा

डी टाइप स्थित बंगाली पाड़ा में कुछ युवकों ने कुएं में ईंट-पत्थर डाल दिया और शौचालय निर्माण कार्य बंद कराने को लेकर दर्जनों महिला पुरूषों ने प्रखंड प्रमुख अनिता गुप्ता को सूचना दी। इसपर प्रमुख अनिता गुप्ता पहुंची व जायजा लीं। प्रमुख ने कहा कि कुआं में ईंट-पत्थर डालना एवं शौचालय निर्माण कार्य रोकना गलत है। वहीं बंगाली पाड़ा की महिलाओं ने प्रमुख से कहा कि झिंझिरघुटू के कुछ युवक हमेशा किसी ना किसी बहाने लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। प्रमुख ने कहा कि अगर किसी को जमीन को लेकर लड़ाई है तो वे चंद्रपुरा अंचलाधिकारी के पास आवेदन दें।

खबरें और भी हैं...