पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय निर्माण कार्य रोकने के विरोध में सीओ से मिले

शौचालय निर्माण कार्य रोकने के विरोध में सीओ से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीवीसी आवासीय कॉलोनी के डी टाइप के बंगाली पाड़ा में झिंझिरघुटू के युवकों के कुआं में ईंट पत्थर डालने व शौचालय निर्माण कार्य रोकने की शिकायत चंद्रपुरा अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह से की गई। अंचलाधिकारी सिंह ने कहा कि यहां एरिया डीवीसी का है। अगर बस्ती वाले दावेदारी करते हैं तो गलत बात है। दुबारा अगर बस्ती वाले अधिकार जमाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं स्थानीय मुखिया विद्यानंद नंदक्युलियार ने कहा कि डीवीसी की जमीन पर ढोली मांझी द्वारा दावेदारी की गई है। इसको लेकर लक्खी हेम्ब्रम के कुछ लोगों ने पहले शौचालय निर्माण कार्य रोका, बाद में चंद्रपुरा थाना प्रभारी पीसी देवगम निर्माण कार्य रोकवा दिए।

खबरें और भी हैं...