पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीवीसी अस्पताल की लिफ्ट खराब रहने से मरीजों को हो रही परेशानी

डीवीसी अस्पताल की लिफ्ट खराब रहने से मरीजों को हो रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीज को टांग कर ले जाते लोग।

भास्कर न्यूज | चंद्रपुरा

एसटीएम अस्पताल डीवीसी चंद्रपुरा में विगत 5 महीने से लिफ्ट खराब है। लिफ्ट खराब रहने से मरीजों को आने जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। मरीजों को टांग कर ले जाते हैं। गुरुवार को 65 साल के एक बुजुर्ग को भर्ती वार्ड में ले जाने को लेकर काफी दिक्कत हुई। 4-5 लोग उन्हें टांग कर ऊपर तल्ला ले गए। इस तरह आए दिन मरीजाें को टांग कर ऊपर तल्ला ले जाते हैं। इस ओर ना तो डीवीसी अधिकारियों का ध्यान है ओर न तो अस्पताल प्रबंधन का। सिर्फ लिख दिया है कि लिफ्ट खराब है। असुविधा के लिए खेद है।

खबरें और भी हैं...