स्टेशन के बगल में कचरे का अंबार, जनता परेशान
चंद्रपुरा | पूर्व मध्य रेलखंड धनबाद के चंद्रपुरा स्टेशन के बुकिंग सह आरक्षण कार्यालय के पीछे कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। वहीं चंद्रपुरा रेलवे विभाग इसकी धज्जियां उड़ा रहा है। कूड़ा के कारण यहां इतनी बदबू है कि रास्ते से गुजरने वाले लोग नाक व मुंह ढंक कर चलते हैं। इस अाेर ना तो रेल प्रशासन का ध्यान है और न तो पंचायत जन प्रतिनिधि का। इस संबंध में स्टेशन अधिकारी एस अहमद ने कहा कि दुकानदार कूड़ा फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि हाल में ही कचरा साफ किया गया है। लेकिन फिर से गंदा हो गया।