- Hindi News
- National
- बैठक... बैठक में टीकाकरण, मात्र एवं शिशु पोषण कार्यक्रम और संस्थागत प्रसव कार्यों की समीक्षा
बैठक... बैठक में टीकाकरण, मात्र एवं शिशु पोषण कार्यक्रम और संस्थागत प्रसव कार्यों की समीक्षा
चंदेरी| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डेनिडा प्रशिक्षण केंद्र में समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में टीकाकरण, मात्र एवं शिशु पोषण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव संबंधी कार्यों की समीक्षा हुई। इस दौरान डेंगू और मलेरिया पर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सीएमएचओ डॉ. जेआर त्रिवेदिया ने कहा कि क्षेत्र में घर पर होने वाली डिलेवरी की संख्या में कमी आना चाहिए। महिलाओं की संस्थागत डिलेवरी कराने के लिए प्रयास किए जाएं। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा गंगेले, बीएमओ एमएल खरका आदि मौजूद थे।