पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं मवेशी

क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं मवेशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण मवेशी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। गर्मी के कारण शहर और जंगल के सभी तालाब और पोखर सूख गए हैं। ऐसे में दिन भर मवेशी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। मवेशियों को पेयजल की व्यवस्था के लिए न तो समाजसेवी संस्थाओं द्वारा व्यवस्था की जा रही है। वहीं नगर परिषद भी अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभा पा रही हैं। दिन भर मवेशी पानी की तलाश में तड़पते रहते हैं।

रहवासी पृथ्वीराज यादव, नीतेश कुमार जैन, तेजल, रामजीवन पाल, हनुमंत सिंह, बाबूलाल मिश्र, शहीद खान, शहजाद खान, अवधेश तिवारी आदि ने बताया कि दिल्ली दरवाजे के पास मवेशियों के पेयजल के लिए बनी पानी की हौदी की मरम्मत नगर परिषद ने कराई थी। मरम्मत होने के दो दिन बाद भी पानी की हौदी को भरा नहीं गया है। इससे मवेशियों को प्यासे ही रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को बस स्टैंड के पास सड़क किनारे पानी की हौदी बनवाना चाहिए। इससे मवेशियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

दिल्ली दरवाजे के पास बनी पानी की होदी जिसकी मरम्मत के बाद भी उसे भरा नहीं गया है।

खबरें और भी हैं...