पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर के बाहर सोया वृद्ध मिला मृत, गले पर थे जानवर के पंजे के निशान, लोग बोले तेंदुआ है

घर के बाहर सोया वृद्ध मिला मृत, गले पर थे जानवर के पंजे के निशान, लोग बोले-तेंदुआ है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग का कहना- सिफ अफवाह है

भास्कर संवाददाता| चंदेरी

ईसागढ़ के बाद अब चंदेरी में तेंदुए के होने की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। ग्राम सिरसोद में एक वृद्ध के शव पर जंगली जानवर द्वारा पंजा मारने के निशान मिले हैं। इसे देखकर ग्रामीण जहां तेंदुए के क्षेत्र में होने की बात कर रहे हैं वहीं वन विभाग इसे अफवाह बता रहा है।

65 वर्षीय गणेशराम पुत्र हरनाम सिंह यादव का शव शुक्रवार सुबह खटिया पर मिला । उसे गंगादास ने देखा और उसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी। मृतक के गले पर घाव के निशान देखकर लग रहा था कि उस पर जंगली जानवर ने हमला किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी किशोर सिंह रघुवंशी व थाना प्रभारी अपने दल के साथ पहुंचे। डॉ.सीपी यादव ने बताया कि देखने में लग रहा कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया है पर रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...