अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस शुक्रवार को मनाया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा बच्चों को संग्रहालय घुमाया और प्रतियोगिताएं बच्चों के बीच कराई गईं। इस बीच बच्चों को संग्रहालय के महत्व के बारे में भी बताया गया। बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं हुईं।
संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय पर प्रवेश नि:शुल्क रहा। जहां बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे।
इस दौरान बच्चों को सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम संचालक दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि संग्रहालय हमारी विरासत को संजोते हैं। नई पीढ़ी को संस्कृति, सभ्यता एवं इतिहास का परिचय कराते हैं। उन्होंने कहा किसी भी देश, काल, समय का परिचय पाना हो तो संग्रहालय जाना जरूरी है।
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने मारी बाजी
संग्रहालय दिवस पर बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं कराईं गई। इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर दिव्यांश श्रीवास्तव, दूसरा आशी सिंह गौर,तीसरे स्थान पर अमिता लोधी को पुरस्कार मिले। इसी तरह चित्रकला में कृतिका जैन को पहला स्थान मिला। जबकि दूसरा और तीसरा स्थान केक शाह और नितिन प्रजापति को मिला।
आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर बच्चों को संग्रहालय घुमाया और जानकारी दी
प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कार बांटते अतिथि।