पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कूकू तलैया में बच्चे सीख रहे तैरना

कूकू तलैया में बच्चे सीख रहे तैरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र का तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूकू तलैया पर पहुंचकर छलांग लगा रहे हैं। ललितपुर रोड पर स्थित कूकू तलैया में बड़ी संख्या में लोग गर्मियों के मौसम में तैरना सीखने के लिए पहुंच रहे हैं। कूकू तलैया में गर्मियों में 500 से अधिक बच्चे तैरना सीख लेते हैं। तलैया के पास नगरपालिका की पानी की टंकी है। इस टंकी में राजघाट डेम का पानी ओवर होने पर तलैया में छोड़ा जाता है। तलैया की गहराई कम होने के कारण यहां तैरना सीख रहे बच्चों को डूबने का खतरा कम रहता है। तलैया पर अधिकारी, कर्मचारी, नेता, गरीब, अमीर अपने बच्चों को लेकर तैरने के संसाधन लेकर पहुंच रहे हैं। तैरना सीखने आने वाले 14 वर्षीय नितिन कोली ने बताया कि हमारे सब साथी तैरते थे। हम देखते रहते थे। अचानक एक दिन मन में आया और पानी में कुछ गए और तैरना सीख गए। भानूप्रताप राजपूत ने कहा कि स्वीमिंगपुल की कमी है। इसी का सुधार कर स्वीमिंग पुल का स्वरूप दे सकते हैं।

कूकू तलैया पर तैरने के लिए छलांग लगाते बच्चे।

खबरें और भी हैं...