- Hindi News
- National
- थ्रिल: एक्स्ट्रीम राउंड्स के लिए दौड़े पैशन: गाड़ी पलटी पर राउंड पूरा किया
थ्रिल: एक्स्ट्रीम राउंड्स के लिए दौड़े पैशन: गाड़ी पलटी पर राउंड पूरा किया
तेज रफ्तार के साथ ग्रांउड में बने ट्रैक पर दौड़ती बाइक, कार जिप्सी। देखने वालों को यह रोमांचित कर देती है। लेकिन आसान दिखने वाला ट्रैक के टर्न बड़े खतरनाक होते हैं। इसमें बैलेंस बनाना रिस्क से कम नहीं। शुरुआत के कुछ देर बाद ही एक बाइक और जिप्सी का बैलेंस बिगड़ गया। लेकिन चलाने वाले भी कहां कम थे, गाड़ियां सीधी की। झूल झाड़ी और फिर से चल पड़े रेस पूरी करने। यह नजारा देखने को मिला सेक्टर-34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में।
यहां शुक्रवार से सुपर स्पेक्टेटर स्टेज से 31वीं एनुअल सब-हिमालयन सजोबा रैली की शुरुआत हुई। सजोबा यानि सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस रैली को फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स की ओर से करवाया जा रहा है। सजोबा के प्रेजिडेंट संदीप साहनी ने बताया- शनिवार को सुबह सेक्टर- 26 के सेंट जॉन से सुबह 6 बजे फ्लैग ऑफ होगा।
इसमें तीन कैटेगरी रखी गई है। एक्सट्रीम 4 व्हीलर कार-जीप, एक्सट्रीम 2 व्हीलर और (टीएसडी) टाइम- स्पीड-डिस्टेंस। शुरुआती दिन में एक्सट्रीम 4 व्हीलर कार-जीप, एक्सट्रीम 2 व्हीलर ट्रैक पर आए। शुक्रवार को दोनों कैटेगरी में तीन- तीन विनर्स निकाले गए। इनके मार्क्स ऑल ऑवर रैली में काउंट होगे।
शुक्रवार को सजोबा ने सेक्टर 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में सुपर स्पेक्टेटर स्टेज से 31वीं एनुअल सब-हिमालयन सजोबा रैली की शुरुआत की। इसमें टू एंड फोर व्हीलर्स शामिल थे।
इस तरह के हादसों से ही बनते है स्ट्रॉन्ग इस ट्रैक में दो राउंड कंप्लीट करने थे। लेकिन पहले राउंड में ही दिल्ली के पुनीत गिल की जिप्सी का टर्न लेते हुए बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी दो पहियों पर आ गई। इसके चंद सेकेंड बाद ही पूरी पलट गई। देखने वालों की सांसें थम गई। क्रू मेंबर्स ने गाड़ी को सीधा किया। और पुनीत ने फिर से उसी जज्बे के साथ ट्रैक को पार किया।
रैली के दौरान एक बाइकर की बाइक स्लिप हो गई। सैकेंड लैप में इनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह मिट्टी में फिसल गई। ऐसा लग रहा था बाइक मिट्टी में खो चुकी है। लेकिन तभी बाइकर उठा और धूल झाड़कर अपनी रेस पूरी करने के लिए बाइक दौड़ा दी ।
यूं हुई शुरुआत
इस बार पांच लड़कियां भी शामिल रही।
ग्राउंड के बीचों- बीच बना ट्रैक देखने में आसान था। लेकिन टर्न ऐसे थे तो जिसे पार करना मुश्किल था।
सभी को कम समय में दो बार इस ट्रैक को पार करना था।
यह बने विनर्स
एक्सट्रीम 2 व्हीलर
फर्स्ट पोजिशन- विश्वास एसडी
सेकेंड पोजिशन- राजन सिद्धू
थर्ड पोजिशन- विशाल
एक्सट्रीम 4 व्हीलर
फर्स्ट पोजिशन- सम्राट यादव- नजीब
सेकेंड पोजिशन- आदित्य ठाकुर- असीम शर्मा
थर्ड पोजिशन- कैप्टन एवीएस गिल- दिवाकर कालिया
ऐसा रहेगा
रूट
14 अप्रैल
चंडीगढ़ के सेंट जॉन स्कूल से सुबह 6 बजे फ्लैग ऑफ होगा।
मल्लां- भोजनगर
कंगर- दिलमन
दिलमन-सुल्तानपुर
अशनीखड- झाझा
लंच चहल में होगा
चलांडा-कोटी विलेज
15 अप्रैल
कियार कोटी-बल्देयां
केरकोटी- काम्याना
कोटी विलेज- चलांडा
झाझा- अशनीखड
इसके बाद सेंट जॉन स्कूल पर ही रैली खत्म होगी।
शाम को ही चंडीगढ़ क्लब में विनर्स को प्राइज दिए जाएंगे।
सरप्राइज
टाइम- स्पीड- डिस्टेंस कैटेगरी वालों को पहले कोई रूट नहीं बताया गया। उन्हें फ्लैग ऑफ के समय ही रूट बताया जाएगा। यानि रूट सरप्राइज होगा।