पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एग्जिबीशन में पहुंची वुमन आर्टिस्ट्स की 160 पेंटिंग्स

एग्जिबीशन में पहुंची वुमन आर्टिस्ट्स की 160 पेंटिंग्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर इमेजिनेशन ही वुमन इम्पॉवरमेंट की बात करने का जरिया बन जाए, तो औरत की सोच को वॉटर कलर, एक्रेलिक, पेन, मिक्स मीडिया जैसे मीडियम से बने आर्टवर्क से चेक किया जा सकता हैं। ऐसे ही आर्टवर्क दिखे सेक्टर- 10 की गवर्नमेंट म्युजियम एंड आर्ट गैलरी में। यह सभी आर्टवर्क हैं पेंटिंग्स के रूप में। खासबात यह है कि क्रिएटिविटी के यह रंग महिला आर्टिस्ट के हैं। ये सब चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली के अलावा महाराष्ट्र, कोलकाता, ओडिसा, मुंबई, पुणे से ताल्लुक रखती हैं। शुक्रवार से यहां शुरू हुई एग्जिबीशन का नाम है उड़ान। इसमें देशभर की सौ से ज्यादा महिला आर्टिस्ट की 160 पेंटिंग्स हैं। इनमें फूलों की खूबसूरती, ह्यूमन इमोशन, प्राकृतिक सुंदरता, एब्सट्रेक्ट आर्ट से लेकर धार्मिक रंग शामिल हैं। इसे मां सरस्वती कला मंच और जस नूर डिवाइन फाउंडेशन के सहयोग से लगाया गया है। एग्जिबीशन को मशहूर आर्टिस्ट अमृता शेरगिल को डेडिकेट किया गया है। आखिरी दिन चुने गए 17 आर्टिस्ट को अमृता शेरगिल अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ग्यारह आर्टिस्ट को एप्रिसिएशन अवाॅर्ड मिलेगा। गाजियाबाद की आर्टिस्ट ने नीरू धीमान ने अपनी पेंटिंग से लाइट और शेड के इफैक्ट को दिखाया है।

Art Exhibition

गवर्नमेंट म्युजिक एंड आर्ट गैलरी-10 में ग्रुप एग्जिबीशन उड़ान शुरू हुई। जो 15 अप्रैल तक चलेगी।
कपड़े से बना यह पोट्रेट
मिक्स मीडिया में बना यह आर्टवर्क गोवा आर्टिस्ट सपना कुमारी ने तैयार किया है। इसमें उन्होंने कपड़े का इस्तेमाल किया है। छोटे-छोटे कपड़ों के रंग-बिरंगे राउंड पीस काटे हैं। फिर उन्हें स्टिच करते हुए पोट्रेट में बदला है। दिखाया कि इंसान दर्जनों रंगों से भरा है।

ड्रीमिंग गर्ल ग्राफिक प्रिंट

आर्टिस्ट रूबी शर्मा का यह आर्टवर्क ड्रीमिंग गर्ल थीम पर है। वुड पर इंटेगलियो टेक्नीक इस्तेमाल हुई है। पहले वुड की कारविंग हुई है। नेचर के खवाब देखती युवती की आकृति उकेरी है। उसपर पीले व काले रंग की इंक को रोल से स्प्रेड किया है।

वेस्ट चीजों का शीश महल

बेकार होने वाली चीजों से बना यह बॉम्बे आर्ट है। पटियाला की आर्टिस्ट रविंदर कौर ने आर्टवर्क से झरोखा दिखाया है। बताती हैं- बेकार पड़ी चीजों से कुछ यूटिलिटी की आइटम बनाना ही एक कला है। जैसे मैंने यह शीश महल बनाया है।

खबरें और भी हैं...