एप्लाई करें ट्राईसिटी आर्ट टीचर्स कंपीटिशन में
चंडीगढ़ ललित कला एकेडमी की ओर से फस्ट ट्राईसिटी आर्ट टीचर्स एग्जिबीशन कराई जा रही है। इसका हिस्सा शहर के गवर्नमेंट से लेकर प्राइवेट स्कूलों में काम कर रहे टीचर्स बन सकते हैं। चाहे वे चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली जैसे किसी भी रीजन से ताल्लुक रखते हों। इसके लिए आर्टवर्क से जुड़ा कंपीटिशन रखा गया है। इसमें फोटोग्राफी, पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्प्चर्स, मिक्स मीडिया और इंस्टॉलेशन जैसे मीडियम काे शामिल किया है। एप्लाई करने की अंंतिम तारीख 15 अप्रैल रखी गई है। इसमें आवेदन करने वाले प्रतिभागियों की आर्ट के प्रति सोच के मुताबिक ही आंकलन होगा। साथ ही उन बेस्ट आर्टवर्क को शार्टलिस्ट किया जाएगा। उसमें तीन अवाॅर्ड और तीन मैरिट सर्टिफिकेट के रूप में अवाॅर्डी को चुना जाएगा। फिर बेस्ट एंट्रीज के साथ अगले महीने, मई 2018 में ग्रुप एग्जिबीशन लगाई जाएगी।
इस कंपीटिशन में ट्राईसिटी आर्ट टीचर्स के लिए अपना वर्क भेजने के कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है। ललित कला एकेडमी की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर व एकेडमी ऑफिस में खुद जाकर अपनी एंट्री सब्मिट करा सकते हैं।
Art compition
पहली बार ट्राईसिटी आर्ट टीचर्स एग्जिबीशन लगेगी। जिसमें चंडीगढ़ ललित कला अकादमी सहयोग कर रही है ।