पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले लगता था ब्यूटी पेजेंट सिर्फ अनमैरिड लड़कियों के लिए होते हैं ...

पहले लगता था ब्यूटी पेजेंट सिर्फ अनमैरिड लड़कियों के लिए होते हैं ...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यूटी पेजेंट का नाम सुनते ही मन में सबसे पहले यही खयाल आता है कि यह पेजेंट यंग और अनमैरिड लड़कियों के लिए होता है। यानि शादीशुदा लड़कियों के लिए यह कॉन्सेप्ट बना ही नहीं। लेकिन मेरा यह खयाल तब बदला जब मैंने सोशल मीडिया पर मैरिड विमन के लिए ब्यूटी पेजेंट कॉन्टेस्ट देखा। यह बता रही हैं ज्योति रूपाल।

वे क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल पॉपलेरिटी क्वीन-2017 और क्लासिक मिसेज इंडिया 2017 की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। एक मुलाकात में उन्होंने अपने अनुभव और विचार साझा किए। ज्योति बोलीं- पता लगने के बाद सोचा क्यूं न इसमें पार्टिसिपेट किया जाए। ऐसा नहीं है कि मेरा शुरू से ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने का मन था। बस मैं कुछ क्रिएटिव करना चाहती थी। सबसे पहले पति को फोन करके बताया। मेरी बात सुनते ही बोले जाओ तुम सिलेक्ट हो। सच कहूं जब इस तरह का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला तो मेरा उत्साह बढ़ गया। खुशी इस बात की हुई कि मैंने टाइटल जीत भी लिया। यह बात 2017 की है।

Intraction

ज्योति रूपाल ने ब्यूटी पेजेंट को लेकर हमसे बात की। साथ ही यह भी बताया कि ब्यूटी पेजेंट उनके लिए क्या हैं ...
विमन सब कुछ कर सकती है
मां-बाप ने पहले मुझे सिखाया था कि औरतें सब कुछ कर सकती हंै। लेकिन यह बात मुझे क्लियर हुई शादी के बाद। पति आर्मी में हैं तो घर को खुद ही संभालना पड़ता। मेरी शादी 1994 में हुई इसके बाद ही मैं जॉब करने लगी।

खुद को किया मोटिवेट
1996 में जब ऑफिस से घर आ रही थी तो मेरा ऐक्सिडेंट हो गया। मेरे चेहरे पर पचास टांके लगे। कुछ समय बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात भी हुई, लेकिन इसके लिए डॉक्टर ने न करने की सलाह दी क्योंकि बेबी भी प्लान करना था। दाग ना रहे इसके लिए क्रीम इस्तेमाल की। बेबी होने के बाद मुंह के दाग भी चले गए। हां कुछ दागों के निशान अभी भी हैं, लेकिन गौर से देखने पर ही पता चलता है। सच कहूं तो एक्सीडेंट के बाद मैं उस हादसे से उबर ही नहीं पा रही थी। सोचा ऐसा ही रहा तो आगे नहीं बढ़ पाऊंगी। फिर मैंने खुद को ही मोटिवेट करना शुरू किया और बच्चों को पढ़ाने लगी। दो स्कूल में प्रिंसीपल भी रही।

खबरें और भी हैं...