पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंबोला के साथ ढोल पर कैट वॉक

तंबोला के साथ ढोल पर कैट वॉक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | बैसाखी सेलिब्रेशन का अंदाज सबका अलग है। सबकी कोशिश रहती है कि सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए कुछ डिफरेंट और नया करें। शुक्रवार को सेक्टर- 43 के होटल में ऐसा ही देखने को मिला। जब क्लब 20 की मेंबर्स ने लाइव ढोल पर कैट वॉक किया। वॉक करने का सबका तरीका अलग रहा। कोई परांदी पकड़े हुए रैंप पर आया, कोई फुलकारी का हाइलाइट करते हुए तो कोई चश्मा लगाकर। इस मजेदार वॉक से पहले सबने तंबोला खेला। इसके बाद बोलियां डाली, पंजाबी गानों पर डांस किया। कुछ मेंबर्स ऐसी भी रही जो इस पल को सेल्फी लेती हुई या फिर अलग- अलग स्टाइल में फोटो खिंचवाती हुई नजर आई। ढोल के अलावा डीजे पर भी सभी ने डांस किया। क्लब की प्रेजिडेंट मोनिका ने बताया- इस सेलिब्रेशन का आयोजन बैसाखी के मौके पर करवाया गया है। थीम पंजाबी ही रही।

खबरें और भी हैं...