पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइफस्टाइल एग्जिबीशन में ड्रेस, होम डेकोर के ऑप्शन

लाइफस्टाइल एग्जिबीशन में ड्रेस, होम डेकोर के ऑप्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | यूं तो शहर में कई तरह की लाइफस्टाइल एग्जिबीशंस आयोजित होती हैं। पर कुछ मौकों के लिए खासतौर से एग्जिबीशन लगाई जाती हैं और इन्हीं में शामिल है सेक्टर-35 किसान भवन में लगी फैशन लाइफस्टाइल एंड होम डेकोर एग्जिबीशन, बैसाखी स्पेशल। इसे इंडो-पाक-थाइलैंड इंटरनेशनल शो के तहत लगाया गया। यहां थाइलैंड के पांच स्टॉल, पाकिस्तान और भारतीय स्टाइल के ट्रेंडी सूट्स और फैब्रिक को शामिल किया है। ऑर्गेनाइजर रतनदीप वालिया और अमनप्रीत कौर ने बताया- इसमें न सिर्फ वेस्टर्न, इंडियन ड्रेस व फैब्रिक, बल्कि सिल्वर व आर्टिफिशियल जूलरी, होम डेकोर, कुशंस, डेकोरेटिव पीस की बड़ी रेंज है। यहां 80 स्टॉल लगे हैं। जो 15 अप्रैल तक चलेगी।

प्योर जॉरजेट का सूट

पूजा कुंद्रा ने लॉ की पढ़ाई की पर फैशन डिजाइनिंग में दिलचस्पी इस कदर है कि इनके सूट के डिजाइंस ही अलग हैं। प्योर जॉरजेट के सूट्स के साथ ओरगेंजा दुपट्टा, उनके ऊपर सिप्पी, नलकी और पर्ल वर्क है। डिजाइंस में बटरफ्लाई, बर्ड्स, फ्लावर्स बने हैं।

सिल्वर जूलरी|आजकल सिल्वर जूलरी का ट्रेंड है। नरेश गुप्ता के पास ईयररिंग्स, पायल, अंगुठियों, पेंडेंट्स, एंकलेट्स, कंगन आदि की बड़ी रेंज है। कंगन की बात करें तो ये एथनिक हैं और इनका डिजाइन 100 साल ज्यादा पुराना है।

व्हाइट वन पीस ड्रेस

दलजीत कौर पिछले कई साल से ड्रेस डिजाइन कर रही हैं। इनके पास प्योर कॉटन, मलमल, चंदेरी फैब्रिक में डिजाइनर सूट्स और फैब्रिक हैं। यह वन पीस ड्रेस है जिसमें कुर्ता अटैच्ड है। इसकी शर्ट चंदेरी और स्कर्ट मलमल में है। समर में यह कूल लुक देगा।

खबरें और भी हैं...