आज ही देखें मर्द अगमड़ा
चंडीगढ़ | बैसाखी के मौके पर राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से 15 अप्रैल को नाटक मर्द अगमड़ा होगा। सेक्टर-12 के पीजीआई के भार्गव ऑडिटोरियम में होने वाला यह नाटक लाइट एंड साउंड रहेगा। नाटक की कहानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर आधारित है। इसे हरियाणा पंजाबी कला अकादमी के कलाकार पेश करेंगे। यह नाटक शाम 6 बजे शुरू होगा। इसे कोई भी देखने आ सकता है। इसमें एंट्री फ्री रखी गई है।