इंडियन स्टाइल में चखें 150 विदेशी डिजर्ट
‘मक्खन’ के स्वाद से तो सभी वाकिफ हैं। क्या, कभी यूपी के पॉपुलर डिजर्ट माल माखन को चखा है। दिखने में हलवे की तरह, पर चखने पर रसमलाई जैसा स्वाद। इसी तरह फ्राइड आइस्क्रीम पकौड़ा, गोहाना जलेबी, क्रंची रबड़ी, डेथ बॉय चॉकलेट, रॉयल रोमांस, डिजर्ट स्वीट नॉचोस जैसी दर्जनों डिजर्ट को चख सकते हैं फूड लवर्स। इस बैसाखी शहर के एलान्ते मॉल ने पांच बरस पूरे किए हैं, जिसे कुछ मीठा हो जाए फिलॉसफी से सेलिब्रेट किया जा रहा है। माॅल के कोर्टयार्ड में दो दिवसीय डिजर्ट फेस्ट लगा है। इसमें देश के तीस डिजर्ट मेकर्स ने हिस्सा लिया। इनमें कानपुर, गुडगांव, दिल्ली, अंबाला के डिजर्ट एक्सपर्ट शामिल हैं। वह तकरीबन 150 वैरायटी की डिजर्ट आइटम्स को लाइव सर्व करने में लगे हैं। कोई स्विस, फ्रेंच, बेल्जियम डिजर्ट तो कोई इंडियन। खासबात यह है कि इनमें विदेशी जायके होने के बावजूद जायका इंडियन ट्विस्ट में है।
पांचवीं एनिवर्सरी के तहत एलांते मॉल में दो दिवसीय डिजर्ट फेस्ट लगा है। यहां देशभर के डिजर्ट एक्सपर्ट स्पेशल चीजें लाए हैं।
डेथ बॉय चॉकलेट|शिल्पा की टीम के वेफ्ल्स व नाचोज के ट्विस्ट में डेथ बॉय चॉकलेट, बैलो बनाना, डेजर्ट स्वीट नाचोस, डिजर्ट वेफल्स, चॉकलेट सैंडविच और रॉयल रोमांस है। डेथ बॉय चॉकलेट में चार अलग-अलग लेयर्स बनाई है।
थ्री एक्स नटी जलेबी|गुडगांव के विक्रम सिंह की खासियत थ्री लेयर्ड साइज जलेबी है। मेकिंग स्टाइल पारंपरिक व ट्विस्ट है। इसमें ड्राईफ्रूट्स के ट्विस्ट के साथ क्रंची, खटास व मीठा स्वाद मिलेगा।
वेफल्स में माल माखन|यूपी में मलाई माखन नाम से जाने वाली यह डिश कानपुर के डिजर्ट एक्सपर्ट अजय की है। बताते हैं- मेकिंग के लिए इंग्रीडिएंट्स भी वहीं से आए हैं। यह मिल्क के फ्रोथ से बनने वाली डिजर्ट है। इसके पूरे प्रोसेस में एक दिन लगता है। यह दिखने में हैवी और खाने में लाइट रहती है। एकदम रसमलाई जैसा।