अक्षय तृतीया पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन
चंडीगढ़ | अक्षय तृतीया के मौके पर सेक्टर- 35 स्थित सुंदर ज्वैलर्स ने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर निकाला है। जिसका नाम डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन है। इस ऑफर के बारे में ऑनर महिन्द्र खुराना बताते हैं- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए सोने के दाम भी बढ़ जाते हैं और दुकानों में भीड़ भी हो जाती है। इसी वजह से कई ग्राहक सोना नहीं खरीद पाते और कई को काफी मुश्किल आती है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए हमने यह ऑफर निकाला। इसके तहत ग्राहक पहले से ही जो खरीदना चाहते हैं उसकी बुकिंग करवा सकते हैं या फिर खरीदकर होल्ड करवा सकते हैं और अक्षय तृतीया के दिन ले सकते हैं। अगर उस दिन रेट बढ़ेगा तो ग्राहकों को बढ़ा हुआ रेट नहीं बल्कि जिस दिन बुकिंग करवाई वही रेट लगाया जाएगा। खुशी की बात यह है कि अगर रेट कम हुआ तो कम रेट लगाया जाएगा। यानि ग्राहक की डबल प्रोटेक्शन हुई। यह ऑफर 18 अप्रैल तक चलेगा। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर और डायमंड जूलरी पर भी डिस्काउंट है। इसके अलावा हमने जूलरी में नए डिजाइन तैयार किए हैं।
Shopping Time