पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्टिस्ट ने अलग अलग मीडियम से अपनी क्रिएटिविटी दिखाई

आर्टिस्ट ने अलग-अलग मीडियम से अपनी क्रिएटिविटी दिखाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी सोच को आर्ट के रूप में दिशा देने वाले नुमाइंदे। यानी कि अलग-अलग पेशे के आर्टिस्ट्स। पेंटर, फोटोग्राफर, स्कल्प्चरिस्ट, ग्राफिक्स मेकर। कलाकारों का ऐसा ही अनूठा रंग शहर में अनुभव किया जा सकता है। नाॅर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से कलाग्राम की आर्ट गैलरी में ग्रुप एग्जिबीशन लगाई गई है। इसका कोई टाइटल नहीं है। क्योंकि आर्टिस्ट का मानना है कि ऐसा करने से उनकी क्रिएटिविटी एक दायरे में सीमित हो जाती है। इसलिए उन्होंने इन कलेक्टिव आर्टवर्क के साथ मीडियम को आगे लाते हुए ग्रुप एग्जिबीशन ऑफ पेंटिंग, स्कल्प्चर एंड ग्राफिक का कांसेप्ट क्रिएट किया है।

इस एग्जिबीशन में शहर के सीनियर आर्टिस्ट से लेकर युवा आर्टिस्ट का पार्टिसिपेशन है। 16 कलाकारों ने अपनी क्रिएटिविटी को अलग-अलग माध्यमों से व्यक्त किया है। एग्जिबीशन का उद्घाटन करने एनजेडसीसी के डायरेक्टर सौभाग्य वर्धन पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद आर्टिस्ट से उनके आर्ट बनाने की टेक्नीक पर बात की।

चॉक के रंग-बिरंगे रूप
आर्टिस्ट बलराज ने चॉक आर्ट डिस्प्ले किया है। चॉक की कारविंग कर ह्यूमन फिगर्स, कल्चर, सेलिब्रिटी अौर पॉलिटिशियंस में रंगा है। राधा कृष्ण, हनुमान, फ्लॉवर पॉट, घर, कुर्सी, सोफासेट बनाकर अपनी कलाकारी दिखाई है।

यह कहानी आर्टवर्क में
पंजाब का कल्चर
आर्टिस्ट जसपाल कमाना ने अपनी तस्वीरों से पुराने पंजाब को रिवाइव किया है। काओ डंड से जुड़ी रीत को दिखाया है। बताया कि खुशी के मौके पर कुएं के पास माथा टेका करते थे पर यह रीत खत्म होने लगी है। गुहारे में सेंटर में बैठकर मेडिटेट किया जाता था।

खबरें और भी हैं...