एनुअल यूनिफेस्ट मीट और कल्चरल समिट-2018 में पहुंचे लोग
चंडीगढ़ | बैसाखी के मौके पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंआ में एसोसिएशन आॅफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) का चाैथी एनुअल यूनिफेस्ट मीट और कल्चरल समिट-2018 हुआ। इस दौरान शास्त्रीय संगीत, रंग-मंच, साहित्य, कला से जुड़े लोग भी पहुंचे। इसमें एआईयू के जुआइंट सेक्रेटरी सैंपसन डेविड, प्रसिद्ध गायक विश्व रमन निर्मल, दूरदर्शन दिल्ली के प्रोग्राम हैड राजीव राज, संगीतकार पंडित दविन्द्र वर्मा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू और देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी के लोग शामिल थे। इस दौरान स्टूडेंट्स ने डांस, भंगड़ा, गिद्दा आदि की प्रस्तुति दी। इसके अलावा नेल्सन डेविड क्लासिकल म्युजिक गाया और डाॅ. भरत जेठवानी ने लवानी डांस पेश किया। यूथ एक्टिविस्ट डाॅ. सैंपसन डेविड ने स्टूडेंट्स से कहा- कला और संस्कृति के जरिए ही भारत और दुनिया के गंभीर मसलों को सुलझाया जा सकता है।