देशभर के स्नैक्स का किया फ्यूजन
एक रेस्त्रां या कैफे, जहां सब एक साथ मिलकर किचन में एक्सपेरिमेंट्स करते हैं तो उस कैफे में बहुत से ऐसे व्यंजन होते हैं जो दूसरे फूड आउटलेट्स से अलग होते हैं। कस्टमर को कोजी और रिलैक्स्ड फील देने वाले इस कैफे में भी भारत के स्नैक्स को मिक्स एंड मैच कर कुछ अलग पेश करने की कोशिश की गई है। हम बात कर रहे हैं खरड़ मोहाली स्थित लिज्जेटली बेकरी एंड कैफे की। जहां इटालियन और यूरोपीयन केक की लेटेस्ट रेंज है। यहां कास्टा कोरनेटो, तिरामिसु, पैनाटोन, कैनोलि और टुरून शेफ की स्पेशलिटी है। फैंसी पाईज, टार्ट्स और डफनट्स से लेकर डेनमार्क पेस्ट्रीज भी मौजूद हैं।
पाव भाजी स्लाइडर
यह ट्रेडिशनल पाव भाजी से हटकर है। इसमें सभी सब्जियों की भाजी में उबले आलू, सफेद चने डाले जाते हैं। साथ ही ट्रेडिशनल पाव के साथ मल्टी ग्रेन और मिंट पाव की सर्विंग होती है।
दाबेली|ये महाराष्ट्र और गुजरात की स्नैक है। इसका स्वाद टैंगी भी है, स्पाइसी और स्वीट भी। उबले आलू, अनार, पीनट्स, गुड़, इमली और चटनी का मिक्स्चर पाव में भरा जाता है और इसे सॉस और मिंट चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
पाइनएपल केक
गुडडे बिस्किट्स, इलायची पाउडर, शूगर ग्रेन और बटर के मिश्रण का बेस बनाकर उसपर पनीर, मिल्कमेड, हैवी और व्हिप्ड क्रीम का मिश्रण बिछाकर डीप फ्रीजर किया जाता है।
देसी इंडियन बर्गर|आटे के नान में आलू-मटर और नाॅन वेज के लिए चिकन की टिक्की तैयार की जाती है। बेस पर हंग कर्ड, जीरा पाउडर, मिंट सॉल्ट के मिश्रण को लगाकर उस पर टिक्की रखकर भुना हुआ प्याज डाला जाता है।