- Hindi News
- National
- वुमन सेन्ट्रिक फिल्में सोसाइटी में बदलाव लाती हैं, ऐसी पिक्चर करना चाहती हूं...
वुमन सेन्ट्रिक फिल्में सोसाइटी में बदलाव लाती हैं, ऐसी पिक्चर करना चाहती हूं...
टैलेंट सभी के पास होता है। बस कुछ लोगों को सफलता जल्दी मिल जाती है तो कुछ को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यानिकी किसी को शॉर्टकट का रास्ता रास आ जाता है तो किसी को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन हर किसी को शॉर्टकट से तरक्की मिलना मुश्किल है। बता रही हैं एक्ट्रेस जस्सी कौर। एक मुलाकात में उन्होंने एक्टिंग फील्ड में करिअर और एक्सपीरियंस को लेकर बात की। बताती हैं- ऐसे टैलेंट को मौका जरूर मिलना चाहिए, जिसके पास तर्जुबा और काबिलियत हो। बोलीं- मीडिया इंडस्ट्री में बचपन से ही करिअर बनाने की इच्छा थी। थिएटर और पब्लिक स्पीकिंग में बहुत रुचि थी। शुरुआत आर जे और एंकरिंग से की। फिर मैंने कनाडा और यूएस में भी थिएटर किया। एंकरिंग से काफी कॉन्फिडेंस आया, इसलिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ी। रंगीले, नॉटी जट्टस, प्रितपाल सिंह जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया। मैं श्री देवी को अपना रोल मॉडल मानती हूं। फिल्मों को लेकर बोलीं- अगर किसी फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में हो तो ज्यादा लोग उससे रिलेट नहीं कर पाते। आजकल लोगों को तड़का चाहिए। मगर वुमन सेन्ट्रिक फिल्में सोसाइटी में बदलाव लाती हैं। ऐसी फिल्में बननी चाहिए। जस्सी बताती हैं- फिल्म में किरदार के मुताबिक तैयार रहना पड़ता है। लेकिन रियल लाइफ में मैं बिल्कुल अलग हूं। बोहिमीअन लुक कैरी करना पसंद है। बाल वेवी होने के कारण मैसी जूड़ा बनाती हूं। व्हाइट फेवरेट कलर है। कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हूं।
Face to Face
एक्ट्रेस जस्सी कौर ने एक मुलाकात में एक्टिंग फील्ड में करिअर और अपने अनुभवों को साझा किया।
कभी-कभी चीट मील जरूर करती हूं
काम के दौरान खाने-पीने का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए हेल्दी डाइट लेने की पूरी कोशिश करती हूं। ताजे फल, सब्जियां, एग वाइट खाती हूं। कभी-कभी चीट मील जरूर करती हूं। व्यस्त होते हुए भी थोड़ा समय निकालकर जिम में कार्डियो जरूर करती हूं। ट्रैवलिंग का बहुत शौक है और कई बार अकेले भी घूमने निकल जाती हूं। मेरे हैंडबैग में तीन चीजें हमेशा रहती हैं- लिप बाम, लिप्सटिक और क्रैडिट कार्ड्स। फैमिली ने मुझे हर कदम पर सपोर्ट किया है। इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं होता। जो भी किया मैंने अपने और अपनी फैमिली के दम पर किया।