सिखाई वॉटर कलर पेंटिंग की टेक्नीक
कई बार पेंट करने का मन करता है लेकिन ट्राई करने से मन डरता था। पेंटिंग की यही झिझक दूर करने के मकसद से शहर में वॉटर कलर वर्कशॉप रखी गई। बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए। वेन्यू सेक्टर-10 का कासा बेला विस्ता रहा। इसे आर्टिस्ट श्वेता और शालू ने कंडक्ट किया। इसकी थीम थी एनिवन कैन पेंट। इससे शहर के आर्ट लवर्स भी जुड़े। शहर के साथ अंबाला और पटियाला से लोग इसका हिस्सा बनने पहुंचे। ताकि उनके मन से पेंट करने के प्रति डर बाहर निकले।
पार्टिसिपेंट्स ने वॉटर कलर्स से पेंट करते हुए लैंप आॅन वाॅल, शूटर विद फ्लोर, लैमन और कैमरा बनाए। इसके अलावा फ्रेमिंग भी सिखाई गई। श्वेता और शालू ने बताया कि कैसे वह अपनी पेंटिंग बनाकर किसी दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं। वर्कशॉप में पहले प्लेन शीट पर स्कैच बनाया और उसके बाद उसे रंगा। पहले सभी डर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने पेंटिंग करनी शुरु की सभी एक रिदम में पेंट करते चले गए। उनके आसपास मौजूद वकर्स भी प्रेरित हुए और उन्होंने भी पेंट किया।
कासा बेला विस्ता में वॉटर कलर वर्कशॉप हुई। इसे आर्टिस्ट श्वेता और शालू ने कंडक्ट किया।
वॉटर कलर में पेंट करना आसान
श्वेता बताती हैं- वॉटर कलर में पेंट करना बेहद आसान है। बजाए एक्रेलिक और ऑयल कलर्स के। स्कूल में इससे ही शुरुआत कराई जाती है। यही आर्ट की बेसिक जानकारी है। इसे जानने के बाद ही इंसान आगे बढ़ता है। इस वॉटर कलर को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। यह कि इसमें पेंट करना मुश्किल है। इसमें सच्चाई नहीं है। असल में इसमें कलर कम और वॉटर ज्यादा होता है। इसके करने की टेक्नीक सिंपल है। आमतौर पर ब्रश को ड्रिप और मिंगलिंंग करके पेंट करना हाेता है। इसलिए इस टेक्नीक को चुना। हर किसी काे इसमें पेंट करना चाहिए।