ओडिसी डांस से दिखाए देवी के 10 रूप
चंडीगढ़ | टैगाेर थिएटर में वादन-नृत्य-गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ओडिसी डांसर कबिता मोहंती ने अपने ग्रुप के साथ ओडिसी और समकालीन नृत्य पेश किया। इसमें उन्होंने देवी के 10 रूप और नारी शक्ति को दिखाया। कार्यक्रम सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्युजिक एंड आर्ट (रजि.), मोहाली और नृत्याभिनय (रजि.), गुरुग्राम की ओर से करवाया गया। इसके अलावा दिल्ली से आए कलाकार देबाशीष अधिकारी, चेतन जोशी और पंजाब के ईशर सिंह ने तबला, तार और बांसुरी से वादन संगीत की प्रस्तुति दी थी। इसके बाद पंजाबी सूफी और लोक गीतों की पेशकश हुई। इस मौके पर पंजाब के सिविल सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी फूड, आईएएस केएपी सिन्हा, हरियाणा के एफसीआई के जनरल मैनेजर ओम प्रकाश, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन कमल अरोड़ा और सजल कौसर उपस्थित थे।